मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। रामदयालु नगर रेलखंड के गोबरसही गुमटी संख्या-चार स्पेशल के पास लाइन किनारे एक व्यक्ति अचेताव्यस्था में मिला। उसकी उम्र करीब 50 साल बताई गई है। गुमटी के गेट मैन की सूचना पर आरपीएफ की मदद से डायल 112 ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ ने अपने ग्रुप में अचेत व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...