बांका, फरवरी 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के सड़कों पर अवैध परिवहन के खिलाफ और सड़क सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गोबरदाहा मोड़ के समीप गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन को जब्त कर लिया। जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर हाइवा को रोका गया। वाहन के चालान और अन्य कागजात की जांच में अनियमितता सामने आई। प्रथम दृष्टया परिवहन नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला परिवहन विभाग को भेज दी गई है, ताकि नियमानुस...