चमोली, दिसम्बर 24 -- लीसा फैक्ट्री क्षेत्र के समीप बुधवार को एक मादा भालू का शव मिला है। सूचना मिलते ही केदारनाथ वन प्रभाग की टीम प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सर्वेश कुमार दूबे मौके पर पहुंचे और टीम ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा किया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम द्वारा भालू का पोस्टमार्टम किया गया है। डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने बताया कि मृत भालू की उम्र लगभग चार वर्ष थी और वह मादा थी। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भालू की छाती की पसलियां टूटने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह मामला न तो जहरीले पदार्थ के सेवन का है, न ही गोली लगने या किसी हथियार से हत्या का है। फिलहाल पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों की पूरी पुष्टि हो सक...