चमोली, नवम्बर 17 -- चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर के बड़े हिस्से में करीब 20 हजार की आबादी पिछले कई दिनों से पानी के लिए तरस रही है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग प्राकृतिक स्रोतों और दूरस्थ नदियों की ओर बर्तनों के साथ पानी भरने को मजबूर हैं। गोपेश्वर में अधिकांश आपूर्ति अमृत गंगा पेयजल योजना से होती है। जल निगम ने 11 नवंबर को इस लाइन के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के। जल निगम और जल संस्थान के बीच समन्वय न होने के कारण स्थिति और खराब हो गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने सोशल मीडिया के जरिए केवल कार्य प्रगति की जानकारी दी, जबकि जल निगम के अधिकारी न तो फोन पर उपलब्ध हुए और न ही स्थल पर दिखाई दिए। शहर में पानी की भारी कमी के कारण लोग जगह-जगह भटक रहे हैं। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.