चमोली, अप्रैल 13 -- घरेलू गैस, डीजल-पेट्रोल और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ चमोली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को चमोली जिले के जिला मुख्यालय में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आये कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोनों सरकारों का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जहां घरेलू गैस की दरों में भारी वृद्धि कर गृहणियों को रुला दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से गरीब और सामान्य आर्थिक स्थिति के लोगों का बजट चरमरा गया है। वहीं डीज़ल-पेट्रोल की कीमत भी बढा कर केन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.