कौशाम्बी, जनवरी 9 -- म्योहर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने समूह की महिलाओं को गोबल से जैविक खाद बनाये जाने का प्रशिक्षण देने के बाद गोशाला पहुंचकर गाय का पूजन किया। इस दौरान गायों को माला पहनाकर गुड़ व केला खिलाया। प्रशिक्षण देने के बाद गोशाला पहुंचे सीडीओ ने सबसे पहले गाय का पूजन किया। इसके बाद गुड़ व केला खिलाकर प्रणाम किया। इस दौरान मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम सिंह से गायों को दिये जाने वाले चारे के बार में पूंछताछ करते हुए चरही का निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। केयरटेकरों को हिदायत दिया कि हर गाय की सेवा से बड़ा कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं है। इसलिए मन लगाकर गायों की सेवा करें। इस दौरान उन्होंने गौशाला के पशु चिकित्सक डॉ. शिवंद्र सिंह व ब्लॉक में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. पूजा पांडेय से पशुओं की संख्या, उ...