रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोपी नगर स्थित शिव मंदिर, रांची रोड में तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी है। प्रथम दिन 14 फरवरी को हल्दी और मेहंदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संध्या को स्थानीय भजन मंडलियों की ओर से भगवान शिव की स्तुति में भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रताप नगर, प्रनीत टॉवर, महतो, रांची रोड आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। भजन ने श्रद्धालुओं को झुमने को विवश कर दिया। इस बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। दूसरे दिन संध्या छह बजे शिव-पार्वती का विवाह समारोह हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन के मौके पर दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व पंडित रमेश तिवारी और आशुतोष तिवारी ने यजमान डॉ गौतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.