उरई, जनवरी 13 -- उरई। 15 साल पहले गांव की एक मुस्लिम महिला रेशमा के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर गोपी से दीन मोहम्मद बने वृद्ध की मंगलवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी स्थित हनुमान मंदिर में विहिप के पदाधिकारियों ने घर वापसी कराई। इस दौरान गोपी उर्फ दीन मोहम्मद पर गंगाजल का छिड़क कर शुद्धिकरण किया और दाढ़ी भी बनवाई गई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा निवासी 62 वर्षीय गोपी अहिरवार वर्तमान में शहर के बघौरा निवासी ने बताया 15 साल पहले पत्नी की मौत के बाद दो बीघा जमीन विक्रय हुई तो आधा पैसा भाई गोपाल को मिला। पांच लाख रुपये गोपी को मिला था। इसकी जानकारी जब मुहल्ले की रेशमा निवासी करमचंदपुर कालपी को हुई तो उसने गोपी को जाल में फंसा लिया। गोपी झांसे में आ गया तो रेशमा उसे साथ विनय नगर कालिंद्री स्कूल फरीदाबाद हरियाणा ले गई। वहां गोपी का धर्म परिवर्तन...