दुमका, अक्टूबर 8 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए आवेदनों की जनसुनवाई की गई। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र के 2, आधार संबंधित 8, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के 6, सर्वजन पेंशन 2, आबुआ आवास 1, मृत्यु प्रमाण पत्र 1, पीएम किसान सम्मान निधि 1 अर्थात कुल 21 आवेदन प्राप्त हुई। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उमेश कुमार साह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, प्रखंड मनरेगा सहायक अभियंता सलीम मरांडी, अंचल निरीक्षक सुधांशु सुमन, पंचायत सचिव जनार्दन मंडल, रोजगार सेवक कालीदास कि...