धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के लोग होली के उमंग में डूब चुके हैं। गुरुवार की रात जगह-जगह लोग होलिका दहन में शामिल हुए और बुराई के प्रतीक होलिका को जलाया। झाल-मंजीरे के साथ फाग गाया। खूब-झूमे नाचे। इस दौरान शहर में जगह-जगह लाउडस्पीकर पर रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते, गोपियों संग होली नंदलाल खेलते, बोलो सा.. रा..रा.. जैसे गीत गूंजते रहे। होली के साथ-साथ रमजान को देखते हुए पुलिस भी विशेष रूप से चौकस है। पिछले साल की तरह इस साल भी धनबाद में होली की तिथि को लेकर असमजस की स्थिति है। 14 और 15 मार्च, दोनों दिन धनबाद के लोग होली खेलेंगे। धनबाद में क्षेत्रवार होली अलग-अलग दिन मनाई जा रही है। कई मुहल्लों में पड़ोस में रहने वाले लोग अलग-अलग दिन रंगों के त्योहार के उमंग में डूबेंगे। 14 और 15 मार्च को जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.