आगरा, नवम्बर 2 -- गो सेवक मित्र मंडल की ओर से वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गोशाला पर गो माता के छप्पन भोग सजाए। गो पूजन के साथ ही गो माता का शृंगार किया गया और उन्हें पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि गो सेवा ही सच्ची सेवा है। गो माता की एक परिक्रमा लगाने से गिरिराज धरण की परिक्रमा लगाने से भी कई गुना अधिक फल मिलता है। हमारी संस्था पिछले 12 वर्ष से हर रविवार को गो सेवा करती आ रही है। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में दिव्य छप्पन भोग सजाया गया है। संस्था से जुड़े अविनाश राना ने बताया कि गो छप्पन भोग के रूप में सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़, दाल की चुनी, मिष्ठान, नमकीन, ब्रेड मखाने सहित कुल 112 प्रकार के व्यंजनों का गोमाता ने स्वाद चखा। सभी ने गोशाला में गो माता का पूजन कर परिक्रमा लगायी। संस्था ने गोवंश संरक्षण क...