जमशेदपुर, जनवरी 5 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होगा। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का निर्णय लिया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी। जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरुष) के अलाव...