सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा। एनएच 107 के निर्माण के दौरान गोपाल मध्य विद्यालय पड़री के एक स्कूल भवन और चहारदीवारी तोड़ दिया गया है। खासकर चहारदीवारी तोड़ दिए जाने और नये चहारदीवारी निर्माण नहीं होने से बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि स्कूल द्वारा तत्काल चदरा का से घेराव कर दिया गया। जो भी जर्जर होने लगा है। हेडमास्टर पंकज कुमार ने बताया कि इस बाबत जिला शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देते कम-से-कम चहारदीवारी निर्माण तुरंत कराने की मांग की गई है। लेकिन विभाग द्वारा अबतक कोई प्रकिया शुरू नहीं करने से दिनभर बड़े बड़े लोडेड वाहनों के आवाजाही के दौरान स्कूली बच्चों पर विशेष निगरानी रखना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...