गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- हथुआ,एक संवाददाता। नव वर्ष 2026 के पहले दिन हथुआ का ऐतिहासिक गोपाल मंदिर सैलानियों की भीड़ से गुलजार रहेगा। बड़ी संख्या में जिले के कोने-कोने से लोग सपरिवार गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्ण की पूजा कर रमणीक परिसर में समय व्यतीत करेंगे। इसके अलावा राज पैलेस शीशमहल,ओल्ड फोर्ट भी लोगो के आकर्षण का केंद्र रहेगा।लोग बाहर से इन ऐतिहासिक धरोहरों के खबसूरत दृश्य को अपने मोबाडल में कैद करेंगे। हथुआ राज के प्रबंधक श्यामदेव सिंह ने बताया कि नए साल पर गोपाल मंदिर व इसका परिसर पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। पर्यंटक सुविधाजनक तरीके से पूजन व भ्रमण करें। इसके लिए व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पार्किंग पर रोक रहेगी। हथुआ राज के शीशमहल,ओल्ड फोर्ट,पैलेस आदि भवनों में सुरक्षा कारणों से प्...