नवादा, जनवरी 15 -- रजौली, निज संवाददाता नगर पंचायत में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से मोहल्लेवासियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शहर के गोपाल नगर मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में तमाम प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा फजीहत पैदल यात्रियों को हो रही है। उन्हें नाली के गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। विगत दो वर्षों से मोहल्ले की हालत नारकीय बनी हुई है, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस नारकीय जीवन के विरुद्ध मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित आवेदन देकर तत्काल समस्या से निदान करने की गुहार लगाई है। गोपाल नगर निवासी संजय कुमार बंटी, आदित्य प्रकाश आर्य, महेश कुमार समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.