धनबाद, अप्रैल 14 -- पुटकी। न्यू मेरिन गोपालीचक हनुमान मंदिर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन को लेकर को वीर बालक दल की ओर से कलश यात्रा निकली गई। रविवार को मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में 201 कलश लेकर महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा न्यू मेरिन से निकलकर बिहारी चौक के रास्ते करकेंद मोड़ गया। उसके बाद मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए सिनेमा हॉल से केंदुआ पुल से वापस लौटकर पुनः सिनेमा हॉल के रास्ते न्यू मेरिन एनचंद्रो कुआं से कलश में जल भरकर मंदिर वापस पहुंचा। कलश यात्रा में रामकिशुन तांती, सुमेश्वर भारती, मुन्ना विश्वकर्मा, प्रतीक महतो, सुमित माली, कन्हैया तांती, रीता देवी आदि उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.