गोपालगंज, फरवरी 6 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी विद्यालय के वाहन को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद विद्यालय का चालक और उपचालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय आवश्यक सावधानियों का पालन नहीं किया गया, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। वर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.