गोपालगंज, मई 29 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में गुरुवार को कुछ हमलावरों ने एक किशोरी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पहचान जुली कुमारी के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.