गोपालगंज, दिसम्बर 25 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार को हमलावरों ने एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। जिससे वह भी घायल हो गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घायलों की पहचान संगीता देवी और उनके पति गुड्डू प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अचानक हुए हमले में संगीता देवी को चाकू से चोट लगी, जबकि पति गुड्डू प्रजापति को मारपीट कर घायल किया गया। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित महिला संगीता देवी ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.