गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित नरहवां के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान तीनफेड़िया गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव के पुत्र सोहन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...