गोपालगंज, फरवरी 21 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाने के एनएच-27 स्थित नरहवां के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान तरया गांव निवासी सोहन साह के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में अधेड़ किसान जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाने क्षेत्र के विशुनपुर गंडक नहर पुल के पास शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक अधेड़ किसान घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक फिसलने से वे सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चि...