गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुरखास गांव के समीप रविवार को सूखे पेड़ की टहनी काटने के दौरान पैर फिसलने से एक किशोर घायल हो गया। उसका नाम साबिर अली बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में छात्र जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गंडक नहर पुल के पास रविवार को कड़ाके की ठंड के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर सवार छात्र मनोरंजन कुमार नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इल...