गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। गोपालपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह अचानक हुई अगलगी की घटना में छोटी-छोटी 10 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सभी झोपड़ियां सारण मुख्य नहर के किनारे खेत में बनाई गई थीं। इस अगलगी में गांव के भिखारी महतो, डोमा महतो, संदीप महतो, योगेंद्र महतो, धर्मेंद्र महतो और भोज नारायण महतो की झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में आग कैसे लगी, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। अगलगी की इस घटना में झोपड़ियों में रखा जलावन सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाना में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ियां पूरी तरह जल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.