सीवान, जनवरी 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर नगर पंचायत में कचरा निस्तारण के लिए अब तक किसी भूमि का चयन नहीं किया गया है। जिस कारण कचरा उठाने के लिए टेंडर लेने वाले ठेकेदार भी कचरा उठाव के बाद लीज की ली गई जमीनों के गद्दे में में कचरा डंपिंग कर रहे हैं। इस संबंध में गोपालपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि पूर्व में दो जगह जमीनों का चयन किया गया था किन्तु दोनों ही जगह वक्फ या किसी अन्य संस्थान की जमीन निकली है। जिस कारण कचरा निस्तारण में समस्या आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय अंचलाधिकारी को लिखकर दिया गया है और अंचलाधिकारी भी अपने स्तर से जमीन के लिए जगह तलाश कर रहे हैं किंतु अभी तक कोई जमीन नहीं मिला है। प्रतिदिन गोपालपुर नगर पंचायत से लगभग चार टन कचरा निकलता है जिसे टेंडर कर्ताओं द्वारा गो...