बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सांसद खेल महेात्सव का आयोजन सोमवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया। जिसमें खेले गए फुटबॉल मैच में गोपालपुर ने मधुडीह की टीम को 2-0 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में सेक्टर 12 डी की टीम ने सतनपुर की टीम को पराजित किया। तीसरे मैच में उकरीद की टीम ने बालीडीह को 1-0 गोल से हराया। चौथे मैच में बिरसा बासा की टीम ने टाइब््रेकर में 5-4 गोल से हराया। पांचवे लीग मैच में गोपालपुर की टीम ने सेक्टर 12 की टीम को टाईब्रेकर के सहारे 6-5 गेाल से पराजित किया। बिरसा बासा की टीम ने उकरीद को एकमात्र गोल से पराजित किया। अंतिम मैच में बिरसा बासा की टीम ने गोपालपुर की टीम को दो गोल से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...