सीतापुर, अप्रैल 7 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को गोपालघाट पर नहाते समय डूबे दुर्गापूर्वा निवासी 12 वर्षीय अंशू राठौर का शव करीब 20 घंटे बाद मिला। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी अंशू अचानक नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। रात तक शव नहीं मिला था सोमवार सुबह फिर गोताखोरों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। करीब 20 घंटे बाद अंशु का शव जाल में फंसा, जिसके बाद शव को नदी के बाहर निकाला गया। अंशू के माता-पिता की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गयी थी। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। शव मिलने के बाद से बड़े भाई का रो रो कर बराहाल है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.