गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज। गोपालगंज विधान सभा के विधायक सुभाष सिंह ने बिहार विधान सभा में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया। उन्होंने गोपालगंज में बंद पड़े राजकीय नलकूपों और दाहा नदी के जीर्णोद्धार का मुद्दा तारांकित प्रश्नों के माध्यम से रखा। विधायक ने बताया कि जिले के 266 नलकूपों में से 97 बंद हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। सरकार ने 56 नलकूपों के पुनः संचालन की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी। वहीं, सीवान से होकर बहने वाली दाहा नदी की सफाई और बांध निर्माण से जुड़ी 112 करोड़ की योजना पर भी चर्चा हुई। सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजने की बात कही। विधायक ने कहा नदी में गाद जमाव एवं सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे कई प्रखंडों में व्यापक फसल क्षति होती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.