गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव एवं आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा से मुलाकात कर जिले में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रस्तावित 50 बेड के आयुष अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की। सांसद ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी उन्होंने पत्राचार किया था। भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है। राज्य सरकार सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव केंद्र को भेज चुकी है। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण में विलंब जनहित के प्रतिकूल है। आयुष अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र की जनता को सुलभ व किफायती स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मंत्री ने मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.