गोपालगंज, जून 21 -- - मारपीट की घटना की जांच करने गांव में गई पुलिस पर बोला हमला -जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती बैकुंठपुर(गोपालगंज),एक संवाददाता। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बामों गांव में शनिवार को एक मारपीट की घटना की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई श्यामदेव सिंह, सिपाही विक्रमा राम, हरेन्द्र सिंह, महम्मद सलमगीर, नागेन्द्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बामों गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में लक्ष्मण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.