गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कर्पूरी सभागार में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही की अध्यक्षता में वर्ष 2025 से 2028 तक चलने वाले सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी संतोष कुशवाहा ने किया। इस मौके पर हथुआ विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश स्तर पर की गई थी। इस अभियान में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा सहित मंत्री, पूर्व मंत्री एवं विधायकों ने सदस्यता ग्रहण कर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.