एक संवाददाता, मई 31 -- बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार शाम एक इंटर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात हथुआ थाना क्षेत्र के मनीछापर स्थित धोबी घाट पोखरा के समीप संचालित एक कोचिंग संस्थान के बाहर हुई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय आशु आलम के रूप में हुई है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के कालो पट्टी गांव का रहने वाला था। उसके पिता मुमताज मियां सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने आशु को कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशु कोचिंग संस्थान में पढ़ने आया था। इस दौरान कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कोचिंग के छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल छात्र को तत्काल हथुआ अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.