गोपालगंज, जुलाई 11 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता जिले में आठ नए नोटरी पब्लिक नियुक्त हुए हैं। जिसमें से दो हथुआ अनुमंडल कोर्ट के लिए और छह सिविल कोर्ट गोपालगंज के लिए नियुक्त हुए हैं। इसके साथ ही जिले नोटरी पब्लिक की कुल संख्या 14 हो गई है। नए नोटरी पब्लिक में सिविल कोर्ट गोपालगंज के लिए विनय कुमार सिंहा, देवेंद्र कुमार दुबे, अनुपमा कुमारी, सुकेश रंजन, अरविंद कुमार राय और विनोद कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा हथुआ अनुमंडल कोर्ट के लिए विपिन कुमार व चंद्रहास कुमार नोटरी पब्लिक बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...