गोपालगंज, जून 28 -- बिहार के गोपालगंज में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गैस टंकी फट गई। इस हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। विस्फोट से इलाका दहल उठा। पुलिस और सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री का मामला है। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री में कार्यरत एक टेक्नीशियन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.