सीवान, फरवरी 22 -- बड़हरिया। एक संवाददाता सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी दरगाह-सीवान बाईपास मार्ग पर शनिवार को अपराधियों ने एक 40 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पड़ोसी जिले गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र स्थित पैठान पट्टी शेख टोला निवासी मोहम्मद रफीक के पुत्र अफसर अली उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से स्कॉर्पियो चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना पानीशरा मंदिर के पूर्व जाने वाले चंवर के रास्ते में एक मुर्गी फार्म के समीप हुई। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर एक नई स्कॉर्पियो को काफी देर से लावारिस हालत में खड़ा देखा। संदेह होने पर जब लोग वाहन के करीब पहुंचे, तो कुछ दूरी पर युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.