भागलपुर, फरवरी 16 -- बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित प्रधानमंत्री श्री-श्री 108 गोनूधाम मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को सभी श्रद्धालु भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ संध्याकाल में बाबा का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजन किया। इस संबंध में गुरु धाम मंदिर के पंडित सोनू झा ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि 'महा' का अर्थ 'महान', 'रात्रि' का अर्थ 'अज्ञान की रात' तथा 'जयन्ती' का अर्थ 'जन्म दिवस' है। परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं, जब अज्ञान के अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...