बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखण्ड के गोनावां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से गुहार लगाई है। राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, अनुज कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह व अन्य ने आवेदन सौंपकर जर्जर भवन और चारदीवारी के जीर्णोद्धार के साथ-साथ एक एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की मांग की है। आयुष चिकित्सक डॉ. विभूति भूषण ने बताया कि छह बेड वाले इस अस्पताल की ओपीडी में हर महीने करीब एक हजार मरीज आते हैं। यहाँ अंग्रेजी दवाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर न होने से मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में तैनात डॉक्टर का तबादला कल्याण बिगहा कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.