आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधैरा गांव में शुक्रवार को पुलिस ने चौपाल लगा कर गांव के लोगों को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी वरुणेश मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं के साथ उनके अभिवावकों को महिला अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उप निरीक्षक वकील सिंह ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। सतेंद्र यादव साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों, उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...