अलीगढ़, फरवरी 7 -- गोधा, संवाददाता। गोधा थाने के ग्राम शिकारगढ़ी में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गोधा थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ी में एक 17 वर्षीय किशोर रूपेश उर्फ पप्पू पुत्र दिनेश अपने परिजनों के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 9: 30 बजे गांव के ही नजदीक खेत में एक पेड़ पर अपने ही गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान सन्नी कुमार बताया कि मृतक युवक मूल रूप से ग्राम शिकारगढ़ी का रहने व...