अलीगढ़, फरवरी 23 -- गोधा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मैंमडी में सूरज इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग को गोधा थाना प्रभारी प्रबल प्रताप चौहान ने अपनी जान जोखिम में डालकर भीषण आग पर काबू पाकर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया और लाखों रुपये के नुकसान को होने से बचा लिया। गोधा थाना प्रभारी ने समय पर कार्रवाई करते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया जिससे संभावित बड़े नुकसान को रोका जा सका। दुकान मालिक सूरजपालसिंह / टीकम सिंह ने बताया कि मैं फील्ड में गया हुआ था। दुकान का शटर गिरा हुआ था। बापस आकर देखा तो दुकान में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। इसी दौरान थाना प्रभारी प्रबल प्रताप चौहान,उपनिरीक्षक अरूण कुमार और हेड कॉस्टबल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना,आग से जलती हुई दुकान में घु...