धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद, पुटकी (हिटी)। केंदुआडीह के गोधर की काली बस्ती बुधवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। रात साढ़े दस बजे काली बस्ती स्कूल के पास तीन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गोधर की रहने वाली संगीता देवी को गोली लग गई। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगीता की जांघ में गोली लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। संगीता देवी के चचेरे भाई दीनदयाल पर गोली चलाने का आरोप लगा है। घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह के थाना प्रभारी प्रमोद पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। ननद-भाभी की लड़ाई में चला दी गोली: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे संगीता देवी के रिश्तेदार राहुल ने बताया कि ननद फूलो देवी और भाभी संजू देवी के बीच कोयला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.