हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। गोधन समागम में जनपद को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय चयन में गोवंश आश्रय स्थलों के सुदृढ़ संचालन, संरक्षण अभियान और नवाचार के चलते जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीवीओ डा. एके सिंह व गोशाला संचालक धीरेंद्र सिंह सेनानी को निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं गोवंश आश्रय प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया जनपद में 358 गोवंश आश्रय स्थलों की समय से फंड रिक्वेस्ट, 375 स्थलों पर 1277 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ 662.76 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर हरा चारा बुआई कराकर निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान को मजबूती दी गई।शासन स्तर पर जनपद में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जनपद एवं विकास खंड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.