मैनपुरी, फरवरी 4 -- सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना का निरीक्षण किया। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी नीरज सक्सेना व ओटी टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन संगीता, स्टाफ नर्स आरती अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीण कुमार यादव को अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटते के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ ने कोल्ड चेन लेबर रूम, केएमसी वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे रूम व लैब का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में सभी कर्मचारी समय से उपस्थिति दर्ज कराएं और समय से अस्पताल छोड़ें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने बीसीपीएम ओमवीर सिंह को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आशाओं के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.