सहरसा, अगस्त 8 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर गुरुवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेविका-सहायिका ने ग्रामीण महिला के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई करते हुये स्वास्थ्य एवं पोषण, अस्पताल में प्रसव कराने, नियमित टीकाकरण, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी। सेविका ने गभर्वती महिला को चूड़ी, बिन्दी, सिन्दूर सहित अन्य सामान लेकर गोद भराई का रस्म अदा किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्र को सजाया भी गया था। गोद भराई कार्यक्रम देखने के लिये स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। जगह-जगह पर इस मौके पर रंगौली बनाकर आवश्यक जानकारी दी गई। एल एस द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर सेविकाओं को जहां आवश्यक जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.