पीलीभीत, जनवरी 6 -- माधोटांडा। नाते रिश्तेदारों के बीच गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद युवक ने दहेज में बाइक की मांग की। आरोप है कि दहेज न मिलने पर शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा के गांव मल्लपुर खजुरिया के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुशवाहा और उनके भाई दिनेश कुशवाहा ने अपनी बहन की शादी माधोटांडा के विवेक कुशवाहा के साथ तय की थी। एक धार्मिक स्थल पर गोद भराई की रस्म पूरी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के नाते रिश्तेदार भी मौजूद रहे। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के पिता को घर बनाने के लिए पचास हजार रुपए दिए। इस दौरान युवक पक्ष की ओर से दहेज की कोई मांग नहीं की गई। आरोप है कि विवेक कुशवाहा दहेज में बाइक की मांग कर रहे हैं। बाइक न देने पर शादी करने से मना कर दिया। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.