अल्मोड़ा, मार्च 22 -- गोदी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के निदान की मांग की है। लोगों का कहना है कि गोदी समेत आसपास के गांव के लिए बन रही हर घर जल हर घर नल योजना से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। घरों पर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन योजना का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा नहीं होने से पेयजल आपूर्ति नहीं होन रही है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति अब भी पुरानी योजना के ही भरोसे चल रही है, लेकिन पुरानी योजना से भी अब पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले एक सप्ताह से गोदी में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों को मजबूरन जल के लिए हैंडपंपों की दौड़ लगाना पड़ रही है। या फिर रामगंगा नदी लोगों का सहारा बन रही है। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.