मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- बोचहां। प्रखंड परिसर स्थित गोदाम से शुक्रवार की देर शाम दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं राशन के बिना लौट गई। सेविकाओं ने बताया कि 22 फरवरी को टीएचआर का दिन है। इसके लिए शुक्रवार को राशन के लिए बुला लिया गया। दिनभर इंतजार करने के बाद देर शाम लौटा दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सीडीपीओ ने दो सुपरवाइजर को गोदाम पर भेजकर कुछ लोगों को राशन दिलवाया। सेविकाओं का आरोप है कि बराबर राशन काम दिया जा रहा है। पूछने पर गोदाम कर्मियों द्वारा बोला जाता है कि जितना आता है उतना ही दे रहे हैं। तीन महीने का चार क्विंटल 80 किलो राशन बनता है, लेकिन चार क्विंटल 17 किलो ही दिया गया। सीडीपीओ अनीता जायसवाल ने बताया कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...