गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में कंपनी के गोदाम से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के चोरों की गतिविधियां गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज की मदद से चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बुलंदशहर जिले के नरायनपुर गांव निवासी शशि कपूर ने बताया कि वह राजकुमार गुप्ता कांट्रेक्टर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी का गोदाम मसूरी थानाक्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी में अग्रवाल स्वीट्स के पास किराए के भवन में है। वहां पर लोहे से संबंधित सामान रखा जाता है। शशि कपूर के मुताबिक बीते आठ दिसंबर को दोपहर करीब सवा दो बजे चार अज्ञात चोर गोदाम में घुस आए और वहां रखी कई मोटर चोरी कर ले गए। शशि कपूर का...