महोबा, फरवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। गोदाम से कर्मचारियों ने सांठ गांठ कर एक लाख रुपये की पुट्टी गायब कर दी। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गोदाम की देखरेख करने वाले दो कर्मचारियों सहित उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास रहने वाले संजीव कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लक्ष्मी मार्बल हाउस का मालिक है। लवकुशनगर तिराहा के पास उसका गोदाम है जिसकी देखभाल के लिए ओम प्रकाश दीक्षित उर्फ पप्पू निवासी मलकपुरा और हिमेश श्रीवास निवासी मुढ़ारी को रखा गया है। इन दोनों ने मिलकर अपने साथी भूपेंद्र सहित तीन अन्य लोगों की मदद से 150 बोरी पुट्टी लगभग एक लाख रुपये की 25 जनवरी को गायब कर दी। जानकारी करने पर विवाद कर रहे है। पुलिस ने तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.