आगरा, अक्टूबर 2 -- आगरा कैंट स्थित फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम में अनाज में सुरेरी (कीड़ा) लग गया है। उड़ने वाला यह कीड़ा बड़ी संख्या में आसपास की बस्ती, कॉलोनी में उड़कर पहुंच रहा है। इससे लोग परेशान हैं। यह कीड़ा खाना खाते समय थाली में पहुंच जाता है। बिस्तरों में घुसकर बच्चों को काटता है। लोगों का खुले आसमान के नीचे बैठना मुश्किल हो गया है। इससे अर्जुन नगर, नगला मेहराव, अयोध्याकुंज, अयोध्याकुंज बी, बिहारीपुरा सराय ख्वाजा, नेहरू कुंज नरीपुरा आदि क्षेत्र प्रभावित हैं। कीटनाशक दवा न डालने के कारण अनाज में कीड़ा लग गया है। क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी से समस्या निदान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...