नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के रानी बाग के ओल्ड पीतमपुरा गांव में बीती रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की नौ गाड़ियों को भेजा गया था। आग में लाखों का सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गया। बहरहाल रानी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब जिस प्लॉट के गोदाम मे आग लगी थी, उसके मालिक से पूछताछ कर रही है। घटना देर रात करीब ए...